शरीर में प्लेटलेट्स क्यों घटती है / जानिए 5 मुख्य घरेलू उपचार


जैसा की हम सब जानते है की हमारे शरीर  में रक्त  (खून) कितना आवश्यक है। तो आज हम रक्त के एक महत्वपर्ण हिस्से के बारे में बात करेंगे जिसको प्लेटलेट्स कहते है। शरीर में खून (ब्लड) 4 चीजों से मिलकर बना होता है। उसमे (RBC) यानी रेड ब्लड सेल, (WBC) यानी व्हाइट ब्लड सेल, प्लेटलेट्स (Platelets) और प्लास्मा (Plasma). तो आज हम प्लेटलेट्स के बारे में बात करेंगे। शरीर में अगर प्लेटलेट्स काउंट 150000-400000 के बीच में है तो यह नॉर्मल कहा जायेगा है। लेकिन इससे कम होने पर प्लेटलेट्स काउंट घटता है। तो आइए जानते है प्लेटलेट्स काउंट पर सटीक जानकारी हमारे इस मुख्य ब्लॉग में।

प्लेटलेट्स काउंट क्यों होता है कम ? 
 प्लेटलेट्स काउंट कम होने को थ्रांबोसाइटोपेनिया कहते है। प्लेटलेट्स के कम होने का मतलब यह है कि या तो शरीर में ये कम बन रही हैं या फिर ठीक मात्रा में बनने के बावजूद शायद किसी कारण से नष्ट होती जा रही हैं. सामान्य तौर पर तो ये डेंगू, aplastic anaemia, leukaemia या ऐसे ही किसी इन्फेक्शन से प्लेटलेट्स नष्ट होती हैं, लेकिन कभी-कभी यह अपने आप में एक बुनियादी बीमारी भी हो सकती है।      

 प्लेटलेट्स काउंट कम होने के लक्षण
शरीर में लाल भूरे या जामुनी रंग के निशान पड़ना, इसको पुरपुरा भी कहा जाता है, नाक व मसूड़ों से खून आना, लंबे समय से घावों से खून बहना, माशिक धर्म में अधिक रक्तस्राव, मलाशय से खून आना, मल व पेशाब से खून आना, आदि इसके मुख्य लक्षण है।

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए 5 उपाय
1:- प्रोटीन, विटामिन ए, सी, के, फोलेट, जिंक, फोलिक एसिड, सेलेनियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना, प्लेटलेट्स में वृद्धि करने में कारगर उपाय साबित होगा।
2:- अपनी डाइट में दही, आंवला, लहसुन, ग्रीन टी के साथ ही नारियल पानी और अनार, पपीता, सेब, चुकंदर जैसे फलों को भी शामिल करें साथ ही पपीते के पत्तों का रस पीना भी एक लाभप्रद उपाय है।
3:- रोजाना एलोवेरा का सेवन भी इसके लिए फायदेमंद है। 20 से 25 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन एलोवेरा का गुदा खाएं या फिर इसका जूस बनाकर पिएं।
 4:- व्हीटग्रास यानि ज्वारों का उपयोग भी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में काफी मददगार है। रोजाना सुबह खाली पेट ज्वारे का रस निकालकर पीने से धीरे-धीरे प्लेटलेट्स की संख्या में इजॉफा होगा।
 5:- गिलोय का प्रयोग भी इसके लिए एक रामबाण उपाय है। गिलोय को तुलसी के साथ मिलाकर दोनों को अच्छी तरह उबालें और काढ़ा तैयार करें। इस काढ़े का रोजाना प्रयोग लाभदायक होगा।

इन्हें भी पढ़ें :-
1=शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देने ये 7 चीजे👉https://akashmishra01.blogspot.com/2019/08/10.html?m=1
2= जाने पूरी जानकारी दमा पर👉https://akashmishra01.blogspot.com/2019/09/blog-post_10.html?m=1
3= सब रोगों का एक कारण मोटापा👉https://akashmishra01.blogspot.com/2019/09/10_8.html?m=
4= डिप्रेशन अवसाद को ऐसे करें खत्म👉https://akashmishra01.blogspot.com/2019/09/10_7.html?m=1
5= क्यों पड़ते है पेट में कीड़े👉https://akashmishra01.blogspot.com/2019/08/blog-post_30.html?m=1 

Thankyou for visiting us!

Comments

Popular posts from this blog

चढ़ी हुई नस को ऐसे उतारें

आंत का उतरना (hernia)