बिजली का झटका एवं जलने पर क्या करें।
बिजली के झटका एवं जलने पर क्या प्राथमिक उपचार दे:-
जलने पर क्या करें:-
बहुत सी तकलीफें यकायक हो जाती हैं, अत: उनके संबंध में भी संक्षेप में जान लेना आवश्यक है। जलना भी एक आकस्मिक दुर्घटना है।
यदि आग कपड़े में लग जाए तो कपड़ा काटकर हटा देना चाहिए। जले हुए अंग को का सहने योग्य ठंडे पानी से उस वक्त तक डुबाए रखना चाहिए जब तक जलन शांत ना हो जाए। जलन शांत होने पर भी गीली पट्टी सूती- मुलायम कपड़े से बनाई हुई लपेट देनी चाहिए। समय-समय पर उसे गीला करते रहें।
यदि स्थान अधिक ना जला हो तो यही गीली पट्टी ही फायदा करती है। यदि जला हुआ स्थान अधिक प्रभावित हो तो उस पर नारियल का नीला तेल लगाना लाभकर होता है।
यदि बहुत ही अधिक जल गया हो तो उसे चिकित्सा के लिए चिकित्सक के पास या हॉस्पिटल ले जाना चाहिए।
बिजली का झटका लगने पर क्या करें :-
बिजली का झटका भी एक अचानक हो जाने वाली घटना है। इसमें A.C. करेंट D.C. करेंट से अधिक खतरनाक होती है। इसमें व्यक्ति करेंट के स्थान पर ही चिपक जाता है।
यदि व्यक्ति चिपक गया हो तो उसे कभी हाथ से नहीं स्पर्श करना चाहिए, बल्कि सूखी लाठी या डंडा से अलग करना चाहिए। व्यक्ति को अलग करके उसे जोर से दबाना चाहिए। आघात प्राप्त अंग को तत्काल ठंडे पानी से डुबोना तथा बर्फ की मालिश करनी चाहिए। यदि चिकित्सा में विलम्ब हो जाए तो बार बार ठंडी पट्टी या मिट्टी उपलब्ध हो तो एमएम मिट्टी की पट्टी देनी चाहिए।
यदि रोगी बेहोश हो गया हो तो कृत्रिम स्वास प्रशवास प्रवाहित करना चाहिए। यदि स्थान अधिक जल गया हो और घाव बने हो तो नारियल का तेल लगा सकते है। साथ ही व्यक्ति को एक एक घूंट पानी जरा जरा देर में पिलाना चाहिए। यदि नीली बोतल का पानी उपलब्ध हो तो वहीं पिलाना चाहिए।
Thankyou for viting us!
Please also visit our web page for more information!
akashmishra.business.site
Comments
Post a Comment
Thanks for Visit!