पेट में कीड़े पड़ना । पेट में कृमि



आखिर पेट में कीड़े क्यों और कैसे पड़ते है।

खानपान की गड़बड़ी और आंतों की सफाई ठीक से ना होना के कारण अक्सर पेट में कीड़े पड़ जाते हैं जो मल के साथ गुदा द्वार से निकलते हैं। यह कीड़े चावल की लंबाई से लेकर 2 फीट तक लंबे होते हैं, और जब इनकी संख्या पेट में अधिक हो जाती है तो कभी-कभी यह मुख के रास्ते से भी निकलते हैं। नारू नामक एक और विशेष प्रकार का कीड़ा मनुष्य के शरीर से निकलता है जो खास कर गरीबों को बहुत सताता है। नारू कीड़े की बीमारी कम या अधिक सभी जगह पायी जाती है। परंतु मध्य भारत में यह बहुत देखने में आती है। नारू कीड़ा सफेद धागे की शक्ल का और छोटा होता है। यह कुएं और बावरियों के जल में पैदा होता है और उस जल के साथ मनुष्य के पेट में पहुंचकर धीरे-धीरे बढ़ कर लगभग 2 से 3 फीट लंबा हो जाता है, और तब शरीर में हाथ पांव या किसी अन्य अंग के छेद कर अपना मुंह बाहर निकालता है। कितना ही लोगों के बदन से एक साथ 8-8, 10-10 नारू निकलते हैं नारु के शरीर से बाहर मुंह निकलते समय कभी-कभी सारे शरीर में पित्त उछल जाती है, छाला पड़ जाता है या सूजन हो जाती है साथ ही शरीर की शिराओं में दर्द होता है। 

चिकित्सा वा उपचार

पेट में हर प्रकार के कीड़े उत्पन्न होने पर निम्नलिखित प्रयोग काम में लाए जाने चाहिए।
1-रोज सुबह नींबू का रस गुनगुने पानी का एनिमा लेना चाहिए।
2-आधा घंटा खुली हवा में हल्की कसरत करनी चाहिए और केवल और रोटी, सब्जी, कच्ची तरकारी तथा फल का आहार करना चाहिए।
3- यदि रोग पुराना पड़ गया है तो उस हालत में 7 से 14 दिनों तक केवल फल खाकर रहना चाहिए।
4- पेट जब तक साफ ना हो तब तक एनिमा लेना ना छोड़ना चाहिए (एनिमा के पानी में नींबू का रस खोलकर प्रयोग करना चाहिए उसके बाद 50 ग्राम नारियल का तेल गुदाद्वार से आंतों में पहुंचा देना चाहिए ऐसा करने से पेट के कीड़े या तो मर जाएंगे या तो मल के साथ बाहर निकल जाएंगे)
5- मोर के पंख को जलाकर उसकी राख को गुड़ में गोली बनाकर खिलाने से नारू कीड़ा भीतर ही नष्ट हो जाता है।
6-यदि हम बात करें एलोपैथिक दवाइयों की तो इसमें बैंडी नामक (टैबलेट) दवाई जो कि एल्बेंडाजोल फार्मूले पर आधारित होती हैं यह दवा पेट के कीड़ों को खत्म करने में बहुत लाभदयक होती है।




Thankyou for viting us!
Please also visit our web page for more information:-
akashmishra.business.site

Comments

Popular posts from this blog

चढ़ी हुई नस को ऐसे उतारें

आंत का उतरना (hernia)

शरीर में प्लेटलेट्स क्यों घटती है / जानिए 5 मुख्य घरेलू उपचार