इन 10 चीजों को खाने से नहीं होगी कैल्शियम की कमी
कैल्शियम के बगैर हड्डियों और शरीर का विकास असंभसव है !
हेल्लो दोस्तों आज मै आपको 10 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहा हूं। जिनके सेवन से आपके शरीर में कभी कैल्शियम की कमी नहीं होगी और आपकी हड्डियां व दांत जीवन भर स्वास्थ रहेंगे।
कैल्शियम मुख्य खनिज है जो हड्डी व दांतो को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसके अन्य लाभ भी हैं, जैसे यह मांसपेशियों के कार्य में सुधार करता है। हृदय ताल मजबूत रखता है आदी।
1 :- दूध व दूध से बने पदार्थ
रोजाना 250 ml दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी खत्म होती है। साथ ही दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही आदि में कैल्शियम भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है।
2 :- पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत होती है। इसलिए अपने आहार में पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। सरसों का साग, ब्रोकली, पालक, गोभी, बीन्स आदि सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम उपथित होता हैं।
3 :- सुखी मेवा (ड्राई फ्रूट्स)
अखरोट, बादाम, पिस्ता, काजू आदी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है। इसका नियमित सेवन आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। लेकिन आपको एक सावधानी रखनी है कि इसका बहुत अधिक सेवन ना करे क्योंकि इसके वसा (फैट) अधिक होता है। जो कि आपको मोटा बना सकता है।
4 :- गुड़
गुड़ में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है। गुड़ में कैल्शियम के साथ - साथ फास्फोरस भी होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने और कैल्शियम की मात्रा पूर्ति करने में सहायक होता है।
5 :- फलों में कैल्शियम
नारियल,आम, जामफल, सीताफल, संतरा, अनन्नास, केला, कीवी, अंजीर, खजूर,शहतूत आदि के सेवन से कैल्शियम के कमी खत्म होती है। इसलिए रोजाना आपको निम्नलिखित फलों का सेवन करना चाहिए।
6 :- तिल
अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होगा की तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। लगभग 100 ग्राम तिल में 975 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और कैल्शियम की कमी को खत्म करता है।
7 :- सोयाबीन
सोयाबीन अत्यंत पौष्टिक आहार है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इस के अलावा यह फाइबर, आयरन, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्रोत है। सोयाबीन में एस्ट्रोजन होता है, जो बोन डेंसिटी के लिए बहुत जरूरी है।
सोयाबीन अत्यंत पौष्टिक आहार है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इस के अलावा यह फाइबर, आयरन, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्रोत है। सोयाबीन में एस्ट्रोजन होता है, जो बोन डेंसिटी के लिए बहुत जरूरी है।
8 :- चिया के बीज
चीया के बीज कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं, इसे रोज़ खाने से कैल्शियम की पूर्ति होती है और साथ ही ये बीज वजन घटाने मदद करते है। इन्हे आप कच्चा या पक्का कर भी खा सकते हैं।
9 :- संतरा
संतरे का एक कप में करीब 80 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, यानि यह 8 प्रतिशत कैल्शियम की कमी को खत्म करता है। इसके अलावा संतरे का जूस हड्डियों में कैल्शियम का बेहतर अवशोषण करता है। लेकिन इसके एक सावधानी बरतें की संतरा एसिडिक होता है तो इसका नियमित सेवन ना करें वरना पेट में जलन आदी समस्याएं हो सकती है।
10:- शलजम
शलजम, कैल्शियम और पोटेशियम का एक महत्वपूर्ण स्रोत होने के कारण शलजम स्वस्थ हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता हैं। शलजम का सेवन नियमित रूप से करने से हड्डियों के टूटने, ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे और रुमेटी गठिया की समस्याओं को रोका जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें
Thankyou for visiting us!
Please Subscribe to us for more updates!
Please Subscribe to us for more updates!
Comments
Post a Comment
Thanks for Visit!