अचानक चक्कर आने पर क्या करें ?
हेल्लो दोस्तों जैसा की यह हम सब जानते है कि चक्कर आना, सिर घूमना एक आम समस्या है और हर कोई कभी ना कभी इसकी चपेट में आ चुका है। लेकिन कई बार यह गभीर समस्या उत्पन्न कर देता है। इसलिए अचानक चक्कर आने से निपटने के लिए आज मै आपको बताऊंगा कुछ आसन टिप्स जिन्हें फॉलो करके हमेशा के लिए चक्कर आने की समस्या को खत्म कर पाएंगे।
क्यों आता है चक्कर
चक्कर आने के कुछ मुख्य कारण होते है जैसे कमजोरी, ब्लड प्रैशर लो या हाई, ज्यादा देर तक टी.वी. कम्प्यूटर या मोबाइल को देखना, गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलना, कान में एक प्रकार का गीला पदार्थ होता है उसकी अनुपस्थिति में भी चक्कर आ सकता है, या फिर कोई अन्य बीमारी आदि।
चक्कर आने के लक्षण
सबसे पूर्व तो सिर घूमने सा लगता है, जी मिचलाना लगता है, आंखो के सामने अंधेरा छा जाता है, आसपास की चीजें घूमने लगती है, घबराहट आदी इसके मुख्य लक्षण है।
अचानक चक्कर आने पर क्या करें।
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि चक्कर आने वाला है तो किसी स्थान पर कपड़े ढीले करके खुले आसमान के नीचे आंख बंद करके लेट जाएये। फिर थोड़ी देर बाद 1 ग्लास नींबू पानी का सेवन करें।
चक्कर आने की समस्या को अगर आपको जड़ से ठीक करना है, तो हमारे बताए गए घरेलू नुस्खों का उपयोग कीजिए आपको जरूर लाभ मिलेगा।
1 :- अदरक
अदरक मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करती है, आप इसे चाय अथवा अदरक गुड़ की चटनी बना कर दिन में 2-3 बार इस्तमाल करके चक्कर आने की समस्या को जड़ से ठीक कर सकते है। इसके लिए आपको दिन में लगभग 50 ग्राम अदरक का सेवन करना होगा।
2 :- आंवला
आंवला में 'विटामिन ए' और 'विटामिन सी' भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। जो कि शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है। इसके लिए आपको आंवले के मुरब्बे का 15 दिनों तक के लिए सेवन करना है।
3 :- नींबू
नींबू में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में उपलब्ध होती है, इसके लिए आपको 250ml पानी में 1 नींबू और 1 चम्मच शकर घोलकर पीना है इसे पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी साथ ही चक्कर की भी समस्या भी खत्म होगी।
4 :- तुलसी
तुलसी के रोजाना नियमित सेवन से चक्कर आने की समस्या जड़ से खत्म होती है। इसके लिए आपको 2-4 तुलसी पत्तियों को बिना दांतो के नीचे लाए निगलना है।
5 :- बादाम
बादाम में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है जो शारीरिक कमजोरी को दूर कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके लिए आपको 4-5 बादाम को पीसकर गुनगुने दूध में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करना है।
इन्हें भी पढ़ें:-
Thankyou for visiting us!
Please Subscribe us for more latest updates!
Comments
Post a Comment
Thanks for Visit!