हकलाने, तुतलाने को खत्म करेगा यह एक्यूप्रेशर पॉइंट

हकलाहट ठीक करने का 100% सफल इलाज
हकलाहट को करे खत्म
दोस्तों जैसा की हम सब जानते है कि हकलाना, तुतलाना एक आम समस्या है जो कि बचपन  में शुरू होता है। ज्यादातर दो साल से सात साल की उम्र में। तब इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता। बचपन में दो से पांच साल की उम्र में बच्चे में बोलने की क्षमता विकसित होती है। इस समय का हकलाना या तुतलाना आदि सामान्य होता है जो अधिकतर अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन 10 वर्ष की उम्र के बाद भी यह हकलाहट बनी रहती है तब चिंता का विषय बन जाता है। अधिक उम्र तक हकलाहट बने रहने पर सामाजिक , भावनात्मक , तथा मनोवैज्ञानिक परेशानियां पैदा हो सकती है। तो इस समस्या से निपटने के लिए आज हम आपको  हकलाहट को खत्म करने वाले एक्यूप्रेशर पॉइंट के बारे में बताएंगे।

 

तुतलाना या हकलाना, के कारण :

  1. जन्मगत विकार
  2. ग्रंथियों की निष्क्रियता
  3. मनोवैज्ञानिक समस्याएं
  4. आत्मविश्वास की कमी 

उपचार :

इस रोग के उपचार हेतु दोनों हाथ एवं पैरों में पिट्यूटरी, थायरायड, पैराथायरायड एवं आड्रेनल ग्लैंड्स के प्रतिबिम्ब केन्द्रों पर नियमित रूप से दिन में दो-तीन बार 2-2 मिनट तक दबाब देना चाहिए | 

इसके अतिरिक्त गर्दन पर जहाँ से रीढ़ की हड्डी प्रारंभ होती है, वहां तथा दोनों कंधो के बीच के केन्द्रों पर दबाब देना चाहिए | (चित्र देखें)

दबाब कैसे दें :

सही दबाब देने के लिए यदि अंगूठा या अंगुली को एक स्थान पर टिकाकर गोलाई में बाएं से दायें तरफ दिया जाये (घड़ी की सुई की दिशा ) तो यह अधिक प्रभावी होता है |वैसे साधारण रूप से पम्पिंग मैथेड से भी दबाब दिया जा सकता है | पम्पिंग मैथेड में प्रतिबिम्ब केंद्र पर 4-5 सेकेण्ड के लिए दबाब देकर 2 सेकेण्ड के लिए दबाब हटा लिया जाता है, और पुनः इसी तरह से दबाब दिया जाता है | अंगूठे एवं अंगुली के अतिरिक्त लकड़ी व प्लास्टिक के बने कई तरह के उपकरण भी दबाब देने के काम में आते हैं | इसे ‘जिम्मी’ कहते हैं | 

सावधानियां :

  • दबाब देने से पूर्व यह ध्यान रखें कि आपके हांथों के नाखून अधिक बढ़े हुए न हों |
  • टूटी हुयी हड्डी पर भी सीधे तौर पर दबाब न दें |
  • सम्पूर्ण रोगमुक्ति हेतु यह आवश्यक है कि चिकित्सा के साथ-साथ रोगी का आहार परिवर्तन भी किया जाये |
भोजन के तुरंत बाद दबाब न दें | भोजन से पूर्व व बाद में 30 – 30 मिनट का अंतर रखें |
इन्हें भी पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

चढ़ी हुई नस को ऐसे उतारें

आंत का उतरना (hernia)

शरीर में प्लेटलेट्स क्यों घटती है / जानिए 5 मुख्य घरेलू उपचार